हरमू में मरांडी ने किया मीडिया सेंटर का उद्घाटन,गीता कोड़ा को लेकर JMM को सुनाई खरी-खोटी

0

आज रांची के हरमू स्थित मारु टॉवर में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपाई की उपस्थिति में मीडिया सेंटर का उद्घाटन हुआ.इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहे.उद्घाटन के बाद मरांडी ने मिडिया से बात करते हुए कहा हार की बौखलाहट में झामुमो ने सारी मर्यादाएं लांघ दी है।सिर्फ सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा पर हमला नहीं किया गया है। झामुमो का यह कायराना कृत्य राज्य की जनता पर और लोकतंत्र हमला है। मेनिफेस्टो पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को भोजन, उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और उनके जीवनयापन के स्तर को सुधरना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here