पश्चिम बंगाल: TMC चेयरपर्सन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज IPAC ऑफिस पर ED की छापेमारी के बाद कल कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगी।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में राजनीति और चुनावी रणनीति फ़र्म I-PAC (Indian Political Action Committee) के कार्यालय और प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी (raid) की है। I-PAC वह एजेंसी है जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चुनावी कंसल्टेंसी एवं रणनीति की सेवाएँ देती रही है।
कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…अगर आप (भाजपा) हमसे लड़ नहीं सकते, तो आप बंगाल क्यों आ रहे हैं? हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए। आप हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल हमारे कागज़ात, हमारी रणनीति, हमारे वोटर्स, हमारे डेटा, हमारे बंगाल को लूटने के लिए कर रहे हैं… यह सब करके, आपको जितनी सीटें मिल रही थीं, वे घटकर ज़ीरो हो जाएंगी…”
ईडी की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एजेंसी पर दस्तावेजों की चोरी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई उस शरारती गृह मंत्री के इशारे पर करवाई गई है, जो देश को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार TMC के उम्मीदवारों की सूची, पार्टी की रणनीति और आंतरिक योजनाओं को इकट्ठा करना चाहती है.




