रांची : 05 वर्षीय अंश और 04 वर्षीय आंशिक कुमारी 2 जनवरी से लापता हैं.पुलिस ने 51000 ₹ का इनाम घोषित किया है.अब बाबूलाल मरांडी ने मामले को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है.भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा,”रांची के धुर्वा से दो मासूम बच्चों के लापता होने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनकी सकुशल बरामदगी न हो पाना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। यदि पुलिस ने समय रहते प्राथमिकी दर्ज कर तत्परता से जांच शुरू की होती और तत्काल डॉग स्क्वाड सहित अन्य संसाधनों का उपयोग किया होता, तो आज स्थिति कुछ और होती।माननीय उच्च न्यायालय ने दो बच्चों के अपहरण मामले में स्वतः संज्ञान लिया है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस विभाग जनता के प्रति जवाबदेह होने के बजाय मुख्यमंत्री Hemant Soren के निजी हितों को पूरा करने के लिए उत्तरदायी है।आज झारखंड में हालात जंगलराज जैसे बनते जा रहे हैं। अपहरण, लूट और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं से आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। झारखण्ड पुलिस को टैग करते हुए मरांडी ने लिखा, ”जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय मुख्यमंत्री के लिए वसूली करने का काम कर रही है।” हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए मरांडी ने लिखा, ”कुछ तो शर्म कीजिए सरकार!”




