NSMCH सरायकेला-खरसावां में MBBS प्रथम बैच के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

0
hemant soren
सरायकेला-खरसावां:मुख्यमंत्री Hemant Soren नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सरायकेला-खरसावां में MBBS प्रथम बैच के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “मेडिकल कॉलेज के पहले बैच का कोर्स स्टार्ट होने के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया अध्याय प्रारंभ हो चुका है।मैं इस संस्थान के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा करता हूं। इन्होंने बड़े पैमाने पर आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य शुरू किया है। यह सराहनीय पहल है.”

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “सभी स्टूडेंट्स को शिक्षा का बेहतर मार्ग प्राप्त होगा, इसका मुझे भरोसा है। समय-समय पर आपके संस्थान के लोगों से मेरा संपर्क बना रहेगा ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में और हम क्या कर सकते हैं इस पर कार्य किया जा सके.सरायकेला जैसे जिले में यह मेडिकल कॉलेज और यहां बच्चों का शिक्षा ग्रहण करना। एक ऐसे वातावरण का निर्माण करेगा, जिससे पढ़ाई का माहौल बनने में देर नहीं लगेगी.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here