हजारीबाग: आज हजारीबाग संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर डीसी ने सुरक्षा, स्वच्छता और बच्चों की जीवन-चर्या से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के क्रम में वॉच टॉवर, सीसीटीवी, हॉस्टल, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल आपूर्ति जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कदमों को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुनिश्चित किया गया कि 16 एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे अलग-अलग हॉस्टलों में रहें, जिससे बेहतर अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संप्रेक्षण गृह में बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सकारात्मक वातावरण प्राप्त हो।




