धनबाद की केंदुआडीह कोलियरी से जहरीली गैस रिसाव के कारण राजपूत बस्ती में करीब 1,000 लोग प्रभावित हुए और 2 महिला की मौत हुई। पीड़ितों ने बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास की मांग को लेकर धनबाद‑बोकारो‑रांची मार्ग जाम कर दिया।सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। धनबाद के सीओ और केंदुआडीह के थानेदार ने लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और अंततः सड़क जाम को समाप्त करवाया. गैस के प्रभाव से अब तक दो महिलाएं, प्रियंका देवी और ललिता देवी की मौत हो चुकी है। वहीं ग्रामीण एक पुरुष की मौत का भी दावा कर रहे हैं। अचानक बढ़ी इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।BCCL / प्रशासन ने प्रभावित इलाके को “danger zone” घोषित किया है, और लगभग 1,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।




