रांची: जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी व जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए रहे ब्रज कुमार राम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर आरोप है कि उन्होंने जेपीएससी इंटरव्यू में अभ्यर्थियों को मैनेज कराने (अनुकूल इंटरव्यू बोर्ड दिलाने और अंक बढ़वाने) के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की अवैध वसूली की थी। बता दें कि डॉ. अजीता भट्टाचार्य ने सीआईडी के समन के बाद हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और सीआईडी उनसे भी पूछताछ कर चुकी है।




