कैंसर के लिए 3 लाख का खर्च,सीएम ने जारी किया गरीब परिवार की मदद का निर्देश

0
hemant soren

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के रहने वाले दुर्योधन एक बेहद गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनके मलाशय/लैटरीन के रास्ते में कैंसर का ट्यूमर है, जिसका तुरंत ऑपरेशन किया जाना बेहद जरूरी है।दुर्योधन के गंभीर ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने 3 लाख रुपये का खर्च बताया है। दुर्योधन की पत्नी और उनके 10 साल के बेटे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपने पति की जान बचाने के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।मामले की सूचना पर सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर जामताड़ा डीसी को टैग करते हुए लिखा “अविलंब संज्ञान लें और दुर्योधन एवं उनके परिवार की मदद करते हुए सूचित करें।”

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद जामताड़ा डीसी ने सूचित किया “माननीय महोदय, संदर्भित मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन, जामताड़ा को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ से आच्छादित करने एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी सरकार द्वारा मिल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया है।
सादर सूचनार्थ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here