रांची : एंबेसडर मृदुल कुमार ने स्विट्ज़रलैंड में ज्यूरिख एयरपोर्ट पर झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया, सीएम दावोस में WEF एनुअल मीटिंग 2026 में हिस्सा लेंगे। सीएम ने कहा ” एंबेसडर मृदुल कुमार से मिलकर बहुत अच्छा लगा और मैं WEF में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं, जो प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर समावेशी विकास पर केंद्रित है।”
झारखंड एक खनिज समृद्ध राज्य है, जो माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी में निवेश के बड़े अवसर प्रदान करता है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्यीय झारखंड प्रतिनिधिमंडल WEF में भाग ले रहा है। इसमें राज्य की निवेश संभावनाएं, औद्योगिक नीति, खनन, पर्यटन और सतत विकास पर वैश्विक निवेशकों से संवाद होगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, वित्त सचिव प्रशांत कुमार और खान सचिव अरवा राजकमल सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।




