पलामू:पूर्व पंचायत समिति सदस्य समेत 2 पर फा*यरिंग, एक गंभीर

0
firing

पलामू के मेदिनीनगर में गुरुवार सुबह अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन प्रसाद और दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता को गोली मार दी। कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर हुई फायरिंग में नवीन(45 वर्ष) के सीने और अजीत (52 वर्ष)के हाथ में गोली लगी। दोनों को पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, फिर रिम्स रांची रेफर किया गया। नवीन की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छापेमारी जारी है।पुलिस उपाधीक्षक (DSP) राजीव रंजन ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी आपसी दुश्मनी का प्रतीत होता है। आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here