स्पेनिश महिला से गैंगरेप का मामला सदन में गूंजा,शुक्रवार को धनबाद में पीएम के बयान पर प्रदीप यादव ने कहा ”उतनी स्तरहीन बातें कोई पंचायत स्तर का नेता भी नहीं करता”

0

पंचम झारखण्ड विधान सभा का पंचदश (बजट) सत्र 2024 | दिनांक 02/03/2024 | DAY 7: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले को लेकर झारखंड विधानसभा के बजट सत्र दौरान भाजपा के विधायकों ने दुमका में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले पर सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की।मामले में भाजपा विधायक अमित मंडल ने आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया साथ ही दुमका एसपी पर कार्रवाई की मांग की।वहीं भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सदन के बाहर सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिस राज्य में पुलिस अधिकारी के ट्रांसफर पोस्टिंग में करोड़ों रुपये लिए जाते हों, वहां कैसे विधि व्यवस्था दुरुस्त रहने की उम्मीद की जा सकती है.स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ जिस कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।सत्ता पक्ष की अंबा प्रसाद ने कहा पूरे मामले की जांच होगी. हमारी सरकार दोषियों के ऊपर कार्रवाई भी करेगी. इरफान अंसारी ने कहा कि क्या बीजेपी सरकार में इस तरह की घटनाएं नहीं हुई है. विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी.वहीं कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने शुक्रवार को झारखंड आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि पीएम ने जिस तरह की बातें कीं, उतनी स्तरहीन बातें कोई पंचायत स्तर का नेता भी नहीं करता. उन्होंने पूरे झारखंड के लोगों का अपमान किया है. प्रदीप यादव ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की.जबकि बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने इस मांग के बीच कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव द्वारा पीएम मोदी के शुक्रवार को दिए भाषण का मुद्दा उठाने को दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना से ध्यान भटकाने वाला बताया. विधायक ने कहा कि इससे कांग्रेस और झामुमो की चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here