बिहार: सुन रहा पूरा बिहार, बेगूसराय में PM मोदी की हुंकार,करोड़ो की सौगात .

0

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। औरंगाबाद के बाद अब PM मोदी, CM नीतीश के साथ बेगूसराय की सभा में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने एक लाख 62 हजार करोड़ की 45 परियोजनाओं का उद्घाटन बटन दबाकर किया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार समेत दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे। पीएम मोदी के इस दौरे को बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब 5 दिन के भीतर प्रधानमंत्री मोदी दो बार बिहार दौरे पर रहेंगे।इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार समेत दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे। आज औरंगाबाद और बेगूसराय के दौरे के बाद 6 मार्च को पीएम बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।PM मोदी ने कहा कि 2005 के पहले जैसे हालात होते तो ऐसी परियोजनाओं की घोषणा करने से पहले पांच बार सोचना पड़ता। 2010 से पहले रेलवे के संसाधनों को कैसे लूटा गया ये पूरा बिहार जानता है। लेकिन आज पूरी दुनिया में रेलवे के आधुनिकीकरण की चर्चा हो कर रही है।PM नरेंद्र मोदी ने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि इतनी विशाल संख्या में आप (जनता) आएं। आपके दर्शन करने का मुझे सौभाग्य मिला है। बेगूसराय की यह धरती प्रतिभावान युवाओं की धरती है। इस धरती ने देश के किसान और मजदूर को मजबूत किया है। आज इस धरती का पुराना गौरव फिर लौट रहा है।उन्होंने आगे कहा कि आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे। लेकिन, आज मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है। 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केवल मेरे बिहार के लिए है। एक ही कार्यक्रम में सरकार का इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि भारत सरकार का सार्मथ्य कितना बढ़ रहा है।बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रामलला को अयोध्या में स्थापित करने के बाद अब पीएम सीता की नगरी में पधार रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े जननेता के सम्मान में आज बेगूसराय की धरती पर भीड़ उमड़ परी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मिथिला की भूमि पर आपका स्वागत है। आपको बेगूसराय की जनता आशीष देने आई है। आपने छह लेन का पुल दिया, एनटीपीएसी दिया। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री की खूब तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here