जामनगरः अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी रिहाना का धमाल,

0

जामनगरः अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी शुक्रवार से शुरू हो गई. कार्यक्रम के पहले दिन पॉप सिंगर रिहाना ने सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. रिहाना को भारत में आमंत्रित करने के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देते हुए सुना जा सकता है. रिहाना ने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी. यह देश में रिहाना का पहला कार्यक्रम था. रिहाना ने अनंत और राधिका को उनके ‘मिलन’ पर बधाई भी दी. उन्होंने कहा, “सभी को गुड इवनिंग! आज रात यहां रहना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं कभी भारत नहीं आई. अंबानी परिवार को धन्यवाद, मैं आज रात यहां हू. अनंत और राधिका, मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद. मैं आपके सर्वोत्तम की कामना करती हूं. बधाई हो.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here