डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा को कालिख पोते जाने पर भाजपा अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची

0
Dr. Syama Prasad Mukherjee

रांची:हरमू के पार्क में स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा के चेहरे पर असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोते जाने की घटना की भाजपा ने कड़ी निंदा की है।भाजपा का कहना है कि राष्ट्रीय महापुरुषों का सम्मान हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी महापुरुष के अपमान की घटना स्वीकार्य नहीं है।28 सितम्बर 2026 (सोमवार) को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और महामंत्री गणेश मिश्रा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अरगोड़ा थाना पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज कराई।आज अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची भाजपा द्वारा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, CCTV फुटेज की जांच तथा नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा ने क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन से अविलंब प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here