बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान को लेकर सभी नेता मैदान में उतरे हुए हैं इसी कड़ी के तहत आज दूसरी बार तेज प्रताप यादव के विधानसभा क्षेत्र हसनपुर पहुंचे तेजस्वी और लोगों को संबोधित किया। दूसरी बार जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के समर्थन में वोट देने को कहा। ऐसा पहली बार देखा गया है जब तेजस्वी यादव किसी विधानसभा में दूसरी बार चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करने गए हो।हालांकि वहां से उनके बड़े भाई खड़े हैं और यह उनकी और उनके पार्टी प्रतिष्ठा का विषय है ऐसे में राजद के कई बड़े नेता लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं और जनता को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं।तेज प्रताप यादव लगातार हसनपुर में चुनावी कैंपेन कर रहे हैं और लोगों से क्षेत्र में विकास का रास्ता दिखाने के नाम पर अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं लेकिन हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण कुछ और ही कह रहा है।
आपको बताते चलें कि हसनपुर विधानसभा सीट यादव बहुल सीट है जहां दो बार से राजकुमार राय विधायक बने हैं और फिर तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं एक तरफ जहां राजकुमार राय अपने 10
साल के कामकाज का हवाला देकर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं तो दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव बदलाव और विकास का रास्ता दिखाते हुए लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।
अब बात करें अगर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की तो वर्ष 2010 में जदयू उम्मीदवार राजकुमार राय चुनाव जीते थे फिर से 2015 में राज्य की सियासत बदली और नीतीश लालू एक मंच पर दिखे ।जिसके बाद फिर से 2015 ने उन्हें हसनपुर की जनता ने विधायक चुना ।लेकिन इस बार की तस्वीर कुछ और ही है इस बार जहां राजद से तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में हैं तो जदयू से राजकुमार राय और इनकी लड़ाई सीधी लोजपा और जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार से है।
जानिए क्या कहता है हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण…
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र यादव का क्षेत्र है यही वजह है की स्थापना के समय से ही इस सीट से यादव उम्मीदवार विजई होते हैं।और यह हर बार जीत हार में निर्णायक होते हैं ।यादव के बाद निषाद, कुशवाहा और मुस्लिम मतदाताओं की तादाद यहां पर अत्यधिक है।हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की अगर बात करें तो उनका कहना है कि इस बार तो आर पार की लड़ाई है हालांकि एक वर्ग जदयू और राजद में सीधी टक्कर देख रहा है कुछ लोजपा और जाप को भी अहम मानते हैं जातिगत समीकरण के आधार पर देखें तो जेडीयू को सीट बचाने के लिए राजद के वोट बैंक में सेंधमारी करनी होगी ।जन अधिकार पार्टी ने भी यादव जाति के उम्मीदवार अर्जुन यादव को मैदान में उतारा है पिछले चुनाव में भी वह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी थे और 10000 वोट हासिल कर चुके थे वर्ष 2015 के चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी राजकुमार राय ने रालोसपा के विनोद चौधरी को 29600 मतों से पराजित किया था यह स्थिति तब भी जब जदयू राजद एक साथ थे और रालोसपा भाजपा के साथ थी।
हालांकि इस बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना पूरे विधानसभा का चर्चित सीट बन गया है सभी इस सीट पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि तेज प्रताप यादव यहां की युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं नामांकन से पहले और नामांकन के बाद भी लगातार इन रोड शो कर रहे हैं और रैली के माध्यम से लोगों को अपने पक्ष में करने की
कोशिश में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज दूसरी बार तेजस्वी यादव हसनपुर पहुंचे और रैली को संबोधित किया हसनपुर की जनता के बीच तेजस्वी तेजप्रताप रोजगार और प्रतिभा पलायन को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है और विकास की रास्ता दिखा रही है अब देखना होगा कि हसनपुर की जनता कितना तेज प्रताप पर विश्वास करती है या फिर से राजकुमार राय को अपना आशीर्वाद देती है।ranjana



