कोरोना का तांडव : एक महिला ने तीन दिनों में अपने पति, ससुर और देवर का किया अंतिम संस्कार
देश के कई राज्यों में अब कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों की बाढ़ आ गई है। नया संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि इसे रोकने के लिए कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में भी कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक परिवार पर कोरोना ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा परिवार हिलाकर रख दिया। एक परिवार में कोरोना वायरस की वजह से महिला नेे तीन दिनों के भीतर ही अपने पति, अपने ससुर और अपने देवर को खो दिया। अब महिला के परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा है, बल्कि अकेली महिला ने इन तीनों का अंतिम संस्कार किया है



