निलंबित आईएएस छवि रंजन को पूछताछ के लिए रविवार को जेल से ईडी रांची अंचल कार्यालय लाया गया है जहां उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे. सेना के कब्जे वाली जमीन और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार के आरोपी रांची की पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में ईडी छवि रंजन से छह दिनों तक पूछताछ करेगी। कोर्ट ने शनिवार को इसकी मंजूरी दे दी है। शनिवार को छवि रंजन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।इस दौरान ईडी की तरफ से अनुरोध किया गया था कि छवि रंजन को दस दिन की रिमांड पर पूछताछ की इजाजत दी जाए। लेकिन कोर्ट ने सिर्फ छह दिन की रिमांड मंजूर की। इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार कर रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



