‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस:फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाते हुए जबरदस्त कमाई कर रही है.दूसरे हफ्ते में फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा और 10 दिनों में बजट से दोगुनी कमाई की. सफलता पर रणवीर सिंह ने लिखा—“किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है… लेकिन फिलहाल, नजर और सब्र”. बता दें कि केवल 10 दिनों में ‘धुरंधर’ की कमाई का आंकड़ा भारत में 350 करोड़ पार हो गया है. दसंवें दिन संडे को धुरंधर ने 59 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 351.75 करोड़. 6 मुस्लिम देशों में बैन के बावजूद ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 530.75 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है.




