गिरिडीह: 58 अधिप्राप्ति केन्द्रों में धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ,उप विकास आयुक्त ने धान अधिप्राप्ति योजना का शुभारम्भ किया

0
giridih dc

गिरिडीह: आज उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी, जिलाआपूर्ति पदाधिकारी, श्री गुलाम समदानी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुम्हरलालो पैक्स, पीरटांड से धान अधिप्राप्ति योजना का शुभारम्भ किया गया। जिसके तहत जिला अंतर्गत 58 अधिप्राप्ति केन्द्रों में धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री गुलाम समदानी ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति योजना के अन्तर्गत जिले के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति कार्य हो गया है। जिला का कुल लक्ष्य 3,50,000 क्वींटल धान अधिप्राप्ति करने का प्राप्त हुआ है। इस दौरान जिले के किसानों को धान अधिप्राप्ति योजना के तहत धान बिक्री किए जाने पर प्रति क्विंटल 2,450/- रूपये (बोनस सहित) का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

इस हेतु गिरिडीह जिले में 58 धान अधिप्राप्ति केन्द्र (लैम्पस / पैक्स आदि) का चयन किया गया है। सभी केंद्रों पर सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से धान अधिप्राप्ति का कार्य हेतु जनसेवक/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त केन्द्रों पर धान के क्रय हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि पूर्व में किसानों को धान की राशि दो किस्तों में दी जाती थी, लेकिन अब किसानों के हित में इसमें महत्वपूर्ण सुधार किया गया है। अब धान जमा करने के 7 दिनों के भीतर ही संपूर्ण राशि सीधे किसानों के खाते में एकमुश्त प्रदान की जाएगी। आगे जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि किसानों द्वारा धान जमा करने के लिए नजदिक के अधिप्राप्ति केन्द्र आने से पूर्व स्वयं Online uparjan.jharkhand.gov.in पर Slot बुक कर सकते है। साथ ही सभी राईस मिलों में भी दण्डाधिकारी का प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। ई-उपार्जन पोर्टल में पंजीकृत किसानों से अपील है कि बिचौलियों को धान न बेचकर नजदिक के अधिप्राप्ति केन्द्रों में जमा करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान टोल फ्री हेल्पलाइन 1967 या फिर 18302125512 पर कॉल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here