अंडमान निकोबार में मोहन भागवत के बयान पर राहुल गाँधी : हम सत्य को लेकर,RSS की सरकार को सत्ता से हटाएंगे

0
rahul gandhi

दिल्ली में ”वोट चोर गद्दी छोड़” रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अंडमान-निकोबार में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बारे में उन्हें जानकारी मिली।राहुल गांधी ने मोहन भागवत के कथन का हवाला देते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमेशा सत्य को सबसे महत्वपूर्ण मानते थे और हमारे धर्म में भी सत्य को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। लेकिन उनका मानना है कि दुनिया सत्य को नहीं बल्कि शक्ति को देखती है और जिसके पास शक्ति होती है, उसी को स्वीकार किया जाता है। राहुल गांधी ने इसे आरएसएस की सोच बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान, हिंदू धर्म और दुनिया के सभी धर्म सत्य को सर्वोपरि मानते हैं, जबकि आरएसएस सत्ता को प्राथमिकता देती है। उन्होंने दावा किया कि सत्य के साथ खड़े होकर कांग्रेस नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here