सड़क सुरक्षा के विरुद्ध जाकर काट दी जाती ग्रिल, परिवहन मंत्री ने लिया ऐक्शन

0
dipak birua

रांची:परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से समाजसेवी “अतुल गेरा” ने एक्स पर सड़क सुरक्षा के लिए ऐक्शन की मांग की। अतुल लिखते हैं”सड़क सुरक्षा के कई मापदंड में रांची का महात्मा गांधी मार्ग मेन रोड कई सुधार की जरूरत है। रांची के कई रोड में ऐसे ही स्थित है। घटनाएं थोड़े कम है शायद क्योंकि रोड में भीड़ है और गाड़ियों की गति थोड़ी कम। जब रोड पर भीड़ कम होती है तब दुर्घटनाओं की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।”

मंत्री ने अतुल की मांग पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी को निर्देश जारी किया “ध्यानाकर्षण हेतु धन्यवाद!!@DC_Ranchi संज्ञान लें…और निर्देशित करें कि जहां भी शहर में ऐसे रास्ते बनाए गए हों वो बंद किए जाएँ।”

वहीं मंत्री के निर्देश पर डीसी ने सूचित किया “महोदय वर्णित शिकायत को लेकर नगर निगम एवं ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here