Ranchi: सुप्रीम कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है।सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 6 मई तय करते हुए कहा कि इस दौरान झारखंड हाईकोर्ट चाहे तो अपना फैसला सुना सकता है. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था.जिसके बाद हेमंत सोरेन ने झारखण्ड हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी गलत है. उन्हें अंतरिम राहत मिलनी चाहिए.झारखंड हाईकोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया गया था.55 दिन बीत जाने के बाद भी हाईकोर्ट द्वारा फैसला नहीं सुनाए जाने पर हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दाखिल की थी.




