पूर्वी सिंघभूम : गुड़ाबांदा प्रखंड के भालकी पंचायत की सुंड़गी गांव निवासी बाले मुर्मू, माही मुर्मू, पावरा मुर्मू, कंदरी मुर्मू, मेरी मुर्मू एवं सोनिया मुर्मू ने अपनी इच्छाशक्ति से बंजर जमीन को उपजाऊ बनाते हुए महिला सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण पेश किया है । सरकार की योजनाओं का लाभ, प्रशिक्षण एवं कृषि विभागीय पदाधिकारी के सहयोग से आज ये महिला किसान अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। सरकार की योजनाओं का सहयोग एवं महिला किसानों की मेहनत से आज 4.5 एकड़ जमीन में मिर्च के पौधे लहलहा रहे हैं ।



