हजारीबाग: भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 की मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 22 जनवरी तक बढ़ाई गई है।हजारीबाग डीसी ने कहा आप सभी से अपील है कि, जो पात्र मतदाता किसी भी कारण से अब भी पंजीकरण से छूटे हुए हैं, वें इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ लें सकतें हैं।डीसी ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी टॉल फ्री नम्बर 1950 पर कॉल कर चुनाव से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया,बूथ की जानकारी आदि प्राप्त कर सकते है।



