पलामू के डीसी के स्कॉट वाहन के चालक धर्मेंद्र कुमार यादव और एसपी आवास के चालक प्रकाश कुमार को सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. उन पर सरकारी क्वार्टर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है.पीड़िता के विरुद्ध शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रकाश कुमार के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायत मिल चुकी है, लेकिन मामले को दबा दिया गया था. आरोपी प्रकाश कुमार शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं, जबकि आरोपी धर्मेंद्र कुमार यादव की शादी नहीं हुई है.



