Super 30 founder Anand Kumar including 3 celebrities from Bihar got Padma Shri
गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार बिहार के उन तीन लोगों में से एक हैं जिन्हें 74वें गणतंत्र दिवस से पहले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।आनंद कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।कुमार के साथ मिथिला कलाकार सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा नालंदा के कपिल देव प्रसाद को भी कपड़ा कला के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाजा गया है।
पद्म श्री प्राप्त करने पर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा मैं देशवासियों और भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने इसके बारे में सबसे पहले अपनी मां को बताया। मुझे कल दोपहर में इसकी जानकारी मिली। इस सूचना के बाद मुझे दुनियाभर से बच्चों ने फोन कर बधाई दी। इस पुरस्कार के बाद जिम्मेदारी बढ़ी है। हम दूसरे राज्यों के छात्रों को शामिल करने के लिए सुपर 30 कार्यक्रम का और विस्तार करना चाहते हैं और इस साल के अंत तक ऑनलाइन शिक्षा भी शुरू करना चाहते हैं। आसमान से मेरे स्वर्गीय पिताजी… मुस्कुराते हुए मुझे देख रहे हैं और कह रहे हों कि बेटा…अपने अंतिम सांस तक कुछ ऐसा प्रयास करो ताकि पैसे के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं छूटे।”
Super 30 founder Anand Kumar including 3 celebrities from Bihar got Padma Shri
इसे भी पढ़े : You Tuber गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) ने रचा इतिहास, 3 घंटे तक विमान उड़ाकर किया ये बड़ा काम



