कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की मां का निधन, CM ने व्यक्त किया शोक

0

Congress MLA Pradeep Yadav Ki maa passed away, CM expressed grief

गोड्डाः पोड़ैयाहाट विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की 85 वर्षीय मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। मां सावित्री देवी स्वास्थ्य लम्बे समय से ठीक नहीं चल रहा था। पिछले दिनों अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं आने पर उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराने लाया जा रहा था, लेकिन रांची लाने के दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी लगते ही झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट किया”पोड़ैयाहाट विधानसभा के माननीय विधायक भाई @PradeepYadavMLA जी के माताजी के निधन की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

Congress MLA Pradeep Yadav Ki maa passed away, CM expressed grief

इसे भी पढ़े : 5 मंजिला इमारत गिरने से SP प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां,पत्नी का निधन, SP MLA का बेटा गिरफ्तार

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here