बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के वोटरों से खास अपील की है। उन्होने राज्य की मौजूदा नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का साथ दें। इसके साथ -साथ उन्होंने वोटरों से यह भी कहा कि अब बिहार बदलाव की आंधी चल पड़ी है। सोनिया का बिहार के वोटरों के नाम इस संदेश को उनके बेटे राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा श्रीमती सोनिया गांधी जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूँ।
‘बदलाव की बयार है।’
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूँ।
नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जीताने का समय है। pic.twitter.com/ptmzjEjQuh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 27, 2020
नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जीताने का समय है।सोनिया गांधी के इस 5 मिनट के वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है, ना उनकी कथनी अच्छी है और ना ही करनी। मजदूर, किसान, नौजवान आज परेशान और निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों पर भारी पड़ रही है’।सोनिया गांधी ने करीब 5 मिनट का ये वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, आज मजदूर, किसान, नौजवान परेशान और निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा, धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलित महादलितों को बेहाली की कगार पर छोड़ दिया गया है। समाज का पिछड़ा वर्ग इसी बदहाली का शिकार है। बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस-महागठबंधन के साथ है। सोनिया गांधी ने कहा, बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है। लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है। उन्होंने कहा, बिहार भारत का आइना है, ये भारत की शान और अभिमान है। सोनिया गांधी ने कहा कि अब सवाल बेरोजगारी, खेती बचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा का है।ranjana pandey



