भाजपा की वीणा और उनकी बेटी विदिशा ने कांग्रेस का हाथ थामा, कांग्रेस बोली- महागठबंधन को मिलेगी मजबूती

0

Rahul Gandhiबिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं में दल बदलने का खेल अब भी जारी है। चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे नेता व महिला नेत्री असंतोष तो देखा ही जा रहा है, लेकिन पार्टी में सम्मान नहीं मिलने के बाद बीच चुनावी समर में पाला बदलकर दूसरे दल को मजबूती प्रदान करने से भी कई नेता नहीं चूक रहे हैं। इस बीच भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वीणा शाही और उनकी बेटी विदिशा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने वीणा शाही और उनकी बेटी विदिशा शाही को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि वीणा शाही के कांग्रेस में आने से महागठबंधन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर चर्चा करते हुए कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार में में अपराध में मामले 150 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। नीतीश सरकार राज्य में होने वाले अपराध में तो शामिल तो है, इसके अलावा अपराधियों को सरंक्षण देने में भी पीछे नहीं रहती हैं। सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश खुद को सुशासन बाबू कहते हैं, लेकिन वो नीतीश कुमार नहीं बल्कि अपराध कुमार हैं, जबकि सुशील मोदी को दुशील मोदी बताया है। वहीं राष्ट्रीय रिकाॅर्ड के मुताबिक बिहार में महिलाओं व बच्चों के अपहरण में तेजी से इजाफा हुआ है। बिहार में हत्याओं का तांडव भी जारी। एक जानकारी के मुताबिक पिछले 14 सालों में नीतीश सरकाार में 1 लाख से अधिक दंगे हुए हैं। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार चुनाव में नीतश कुमार और सुशील मोदी को अपने कार्याें को जनता के बीच बताना चाहिए और सच के आंकड़े पेश करने चाहिए। ताकि बिहार की जनता को चुनाव में अपना सही प्रतिनिधि चुनने में आसानी हो सके। ranjana pandey