रांची: जुबीन गुरुवार, 19 सिंतबर को सिंगापुर में हो रहे नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे थे. पैराग्लाइडिंग सेशन के दौरान वह समुद्र में गिर गए और बेहोश हो गए. गोताखोरी की मदद से उन्हें तुरंत बचाया गया और अस्पताल ले जाया गय, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा “भारत की प्रिय आवाज़, लोकप्रिय और बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक, गीतकार, संगीत निर्देशक और वादक ज़ुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा पहुँचा।उनके संगीत ने असम और भारत की आत्मा को देश के कोने-कोने तक पहुँचाया और हमारे दिलों को खुशी और गर्व से भर दिया। असम ने अपने सबसे उज्ज्वल सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को खो दिया है, और पूरा देश उनके साथ शोक में है। झारखंड की जनता की ओर से, मैं उनके परिवार, प्रियजनों और असम के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।”




