पुतला दहन विवाद के बाद युवती को थाने में रखने पर मेयर ने जताई नाराजगी

0
roshani khalkho

रांची: पुतला दहन विवाद मामले में एक युवती को कोतवाली थाने में कई घंटों तक रखे जाने की सूचना पर रांची नगर निगम की मेयर रौशनी खलखो थाना पहुंचीं। उन्होंने युवती से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।मेयर रौशनी खलखो ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने और उन्हें कानूनी अड़चनों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी नोटिस और अपराध के एक युवती को घंटों थाने में बैठाकर रखना प्रताड़ना के समान है।मेयर ने आरोप लगाया कि रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में छात्रों पर हमले किए गए और उन्हें धमकियां दी गईं और अब बिना किसी नोटिस, बिना किसी अपराध के एक बेटी को घंटों थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।सरकार की इन साजिशों को हम कामयाब नहीं होने देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here