सिंगर विशाल ददलानी ने नए गायकों के लिए सोशल मिडिया के जरीए सलाह जारी की है. साथ बताया है कि जो लोग “संपर्कों” के माध्यम से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनके लिए उनके मन में जरा भी सम्मान नहीं है।सिंगर विशाल ददलानी ने इंस्टा पर पोस्ट डाला,”नए गायकों के लिए कुछ सलाह।किसी मंत्री जी या उनके सचिव से मुझे फोन मत करवाना।इस तरीके से पक्का आप मुझसे कभी नहीं मिल सकते।जो लोग “संपर्कों” के माध्यम से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनके लिए मेरे मन में जरा भी सम्मान नहीं है।जिस व्यक्ति ने अभी कोशिश की, मंत्री जी अब ब्लॉक हो चुके हैं, और आप भी। अब, चाहे आप कितने भी अच्छे गायक क्यों न हों, मुझे आपके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। क्षमा करें।”




