हुमायूं कबीर:बाबरी मस्जिद का निर्माण 11 फरवरी को 1,200 लोगों द्वारा कुरान पढ़ने के साथ शुरू होगा

0

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बाबरी मस्जिद के निर्माण पर जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने कहा, “…जब राम मंदिर बना, तो हमने उसका विरोध नहीं किया। बहरामपुर में भी राम मंदिर की नींव रखी गई थी, किसी ने उसका विरोध नहीं किया। संविधान मुझे अपने धर्म से जुड़े मामलों पर फैसला लेने का अधिकार देता है…”

हुमायूं कबीर ने कहा, “…बाबरी मस्जिद का निर्माण 11 फरवरी को सुबह 10 बजे 1,200 लोगों द्वारा कुरान पढ़ने के साथ शुरू होगा। निर्माण कार्य दोपहर 12 बजे शुरू होगा। मस्जिद दो साल के अंदर पूरी हो जाएगी…”

हुमायूं कबीर ने कहा,”कोई बाधा मुझे रोक नहीं सकती, और अगर कोई रुकावट आती है, तो मैं उसका मुकाबला करूंगा। बाबरी यात्रा 12 फरवरी को होगी। यात्रा की कुल दूरी 235 किलोमीटर है और यह रात में इटाहार में खत्म होगी…”

11 फरवरी को ही विश्व हिंदू रक्षा परिषद, बाबरी मस्जिद के विरोध में उत्तर प्रदेश से मुर्शिदाबाद आने वाली है। ऐसे में हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का विरोध करने वालों को खुली चेतावनी दी है।हुमायूं कबीर ने कहा,”मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह अयोध्या और उत्तर प्रदेश नहीं है। यह भारतवर्ष का राज्य पश्चिम बंगाल है और उन्हीं जिलों में से एक है मुर्शिदाबाद।”उन्होंने कहा, “एक समय में बंगाल, बिहार, ओडिशा इसी मुर्शिदाबाद से चलते थे। ब्रिटिश राज में लॉर्ड क्लाइव यहीं से चलते थे। आजादी के बाद हमारी राजधानी कोलकाता है, यह सब जानते हैं, हम अपने मुर्शिदाबाद की पुरानी परंपराओं को वापस लाने जा रहे हैं।अगर इतनी ही शेखी बघारनी है तो 10 फरवरी या 11 फरवरी को उस जगह पर आकर दिखाओ, जहां बाबरी मस्जिद बन रही है! कितना माँ का दूध पिया है कितना हिम्मत है, मैं हुमायूं कबीर खड़े होकर उसका मुकाबला करूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here