जमशेदपुर सोनारी के रहने वाले अमन कुमार सिंह ने पहले फेसबुक पर कदमा की एक युवती से दोस्ती की और कहा कि वह दुबई में अधिकारी के रूप में नौकरी करता है , कुछ दिनों में ही वह शहर लौटने वाला है I दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद आठ माह पूर्व वह युवती से मिला और उसे शादी करने का झांसा देकर उसका साथ शारीरिक संबंध बनाया I आठ माह तक उसने लगातार शारीरिक संबंध बनाया , फिर युवती उसे शादी के लिये जब दबाव बनाने लगी तब वह साफ मुकर गया I इस बीच युवती युवक के घर पर भी गयी थी, लेकिन परिवार के लोगों ने एक नहीं सुनी I अंततः युवती कदमा थाने तक पहुंची और मामला दर्ज करायाब, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है I


