आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा DILRMP योजनान्तर्गत गुमला जिले को”Bhoomi Samman Platinum Certificate”द्वारा पुरस्कृत किया गया। भूमि संसाधन विभाग,ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा विज्ञान भवन,नई दिल्ली में आयोजित “Bhoomi Samman” कार्यक्रम में गुमला और खूंटी जिले को सम्मानित किया।DoLR-भारत सरकार के तत्वाधान पर विज्ञान भवन- नई दिल्ली सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा उपायुक्त सरायकेला-खरसावां अरवा राजकमल को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिला की टीम में उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की उपस्थित रहें।लोहरदगा जिला को आज राष्ट्रपति के करकमलों से भूमि सम्मान मिला। जिला को मिली इस विशेष उपलब्धि के लिए डीसी ने सभी जिलावासियों का आभार जताया। DoLR-भारत सरकार के तत्वाधान में विज्ञान भवन- नई दिल्ली के सभागार में आयोजित “भूमि सम्मान” समारोह के दौरान राष्ट्रपति के कर-कमलों द्वारा दुमका जिला को ‘भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट’ सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने चतरा उपायुक्त अबु इमरान को प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।राष्ट्रपति के कर-कमलों द्वारा पश्चिमी सिंघभूम जिले की टीम को भी भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा आज भूमि सम्मान प्राप्त करने वाले सभी राज्यों और जिलों के अधिकारियों और उनकी teams को मैं बहुत बधाई देती हूँ। मैं आशा करती हूँ कि इस सम्मान समारोह से, अन्य राजस्व अधिकारियों को और अधिक लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी तथा राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।Digital India Land Records Modernisation Programme से जुड़े सभी लोग देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस अभियान को hundred percent funding उपलब्ध कराना बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है। इस programme के सभी components में प्रभावशाली प्रगति हुई है।



