रामगढ़ : मुठभेड़ के दौरान DSP नीरज कुमार को अपराधियों ने मार दी गोली, 3 हिरासत में

0

रामगढ़ : पतरातू में जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार करने गये एटीएस डीएसपी नीरज कुमार को बीती रात अपराधियों ने गोली मार दी.घटना सोमवार की रात रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित टेरपा में हुई.रामगढ़ जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की एक टीम आज घटनास्थल पर पहुंची और गहन जांच की.रांची से सीआइडी की छह सदस्यीय टीम भी डीएसपी जेवीएन चौधरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची.मामले की पूरी जांच में एक डीएसपी और पांच पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी लगे हुए हैं. सीआईडी की टीम घटनास्थल पर पूरी घटना का स्केच और चित्रण कर रही है.पुलिस टीम ने तीन अपराधियों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है.जानकारी के मुताबिक, एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह के शूटर को गिरफ्तार करने गयी थी.इस दौरान अपराधियों ने एटीएस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.वहीं इस घटना में एसआई सोनू साव को जांघ में गोली लगी है. नीरज कुमार को पेट में गोली लगी है.गंभीर हालत में उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here