भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई,शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक

0
nepal pm

नेपाल में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर सीमा से सटे बिहार के सात जिलों– पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की बॉर्डर सील कर दी गई है.नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के कई मंत्री भी देश छोड़ने की फिराक में हैं। बताया जा रहा है कि इन मंत्रियों के घरों के आसपास हेलीकॉप्टर उतरते देखे गए हैं।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर कब्जा कर लिया है. भीड़ ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी. इन्हीं सब के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है और सभी से धैर्य रखने की अपील की है।इस बीच डिप्टी PM प्रकाश मान सिंह समेत कई मंत्रियों ने पद छोड़ने का ऐलान किया है. मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है.गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर तोड़-फोड़ और आगजनी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here