स्कॉलरशिप: बीएड एव पोस्ट मैट्रिक के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जानिये

0

छात्रो के लिए बड़ी खबर निकल आरही है , राज्य और राज्य के बाहर मान्यता प्राप्त बीएड महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स व पोस्ट मैट्रिक के स्टूडेंट्स को कल्याण विभाग की ओर से पांचवीं बार राहत दी गई है. स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए 18 फरवरी से e-kalyan फिर से खुलेगा. इसके बाद 11 दिनों तक यानि 28 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा. इस संबंध में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय नाथ झा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त को पत्र भेजा है. अपर सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विज्ञापन के माध्यम से यह सुनश्चित किया जाए कि यह अवधि विस्तार अंतिम रूप से है. सभी आवेदन/ सत्यापन/ पंजीकरण का कार्य निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से पूरा कर लें ताकि स्कॉलरशिप भुगतान की प्रक्रिया ससमय पूरा हो सके.. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here