सत्यम पंडित: मंगल के दिन गाजियाबाद में किसी भी मुस्लिम को मीट नहीं बेचने दिया जाएगा,आग लगा देंगे

0
satyam pandit

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक युवक द्वारा नॉन-वेज ढाबा संचालक को कथित रूप से धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफेद कुर्ता-पजामा पहने युवक, जिसकी पहचान सत्यम पंडित के रूप में बताई जा रही है, ने मंगलवार होने और पास में मंदिर होने का हवाला देते हुए बुज़ुर्ग मुस्लिम दुकानदार से दुकान बंद करने को कहा।वायरल वीडियो में युवक ढाबा बंद करवाते और चेतावनी देते दिख रहा है कि यदि मंगलवार को दुकान खुली मिली तो आग लगा दी जाएगी।वीडियो में सफेद कुर्ता-पजामा पहने युवक का नाम सत्यम पंडित है जिसने खुद इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया, पोस्ट में लिखा, “मंगलवार के दिन गाजियाबाद में किसी भी मुस्लिम को मीट नहीं बेचने दिया जाएगा।”घटना का वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और तथ्यों की जांच की जा रही है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here