जमशेदपुर:राष्ट्रपति मुर्मु ने रखी जगन्नाथ मंदिर की नींव

0
Jagannath Temple

जमशेदपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र का भूमि पूजन जमशेदपुर में संपन्न हुआ।इस पावन अवसर पर राज्यपाल santosh gangwar, मुख्यमंत्री Hemant Soren भी सम्मिलित हुए।

कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट) के भूमि पूजन एवं शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,कोल्हान का यह क्षेत्र जीवंत जनजातीय परम्पराओं के साथ देश की अन्य आध्यात्मिक परम्पराओं के संगम का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। यहां के लोगों ने सदियों से चली आ रही परम्पराओं को संजोकर रखा है।महाप्रभु जगन्नाथ अखिल जगत के नाथ हैं। उनकी कृपा पूरी मानवता पर, बिना किसी भेदभाव के, समान रूप से बरसती है।लोगों में भक्ति और अध्यात्म के प्रति रुझान को देखकर यह विश्वास जागृत होता है कि महाप्रभु जगन्नाथ विश्व-समुदाय की रक्षा भी करेंगे और उसका कल्याण भी करेंगे।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय के जीवंत केंद्र की स्थापना की नींव रखी गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह स्थान एक अभूतपूर्व और भव्य केंद्र के रूप में विकसित होगा. सीएम सोरेन ने कहा,”निस्संदेह देश और दुनिया में अनेक संस्थाएं विभिन्न उद्देश्यों के साथ स्थापित की जाती हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से समाज और मानव जीवन के उत्थान एवं संरक्षण का कार्य भी किया जाता है। उसी क्रम में आज यहां एक सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय के जीवंत केंद्र की स्थापना की नींव रखी गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस ट्रस्ट के माध्यम से यह स्थान एक अभूतपूर्व और भव्य केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।इस महान पहल और निरंतर प्रयासों के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों को मैं हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ, जोहार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here