चम्पई सोरेन के पोते वीर सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
hemant soren

आज जिलिंगगोड़ा,गम्हरिया स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के निवास स्थान पर पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने उनके पोते वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा है कि इतनी कम आयु में उनका इस संसार से यूँ असमय विदा हो जाना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा”एक नौजवान, घर का चिराग़ अगर गुजर जाये तो परिवार के लिए अत्यंत विकट क्षण होता है, साथ ही जुड़े हुए लोगों के लिए भी मर्माहत करने वाला होता है।आज जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी और पूरे परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here