संथाल परगना के जामताड़ा जिले में इन दिनों अंधाधुंध चल रहे कोयले के अवैध खनन और परिवहन को लेकर निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया है.सरयू राय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से इस पर और ध्यान देने की मांग की है.राय ने ट्वीट कर कहा कि जामताडा ज़िला में कोयला का अवैध खनन और अवैध परिवहन धड़ल्ले से से हो रहा है.अधीनस्थ अधिकारी रोकते हैं तो वरीय अधिकारी राजनीतिक दबाव के हवाले उन्हें हतोत्साहित करते हैं.एफआईआर फाड़ दिये जाते हैं.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर (आईटी) और केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से ध्यान देकर जांच की मांग करते हुए राय ने आगे लिखा अद्यतन माहौल को इससे भी जोड़कर देखें,नतीजा आयेगा.
जानकारी के अनुसार जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र में ईसीएल की दर्जनों कोयला खदानें बंद पड़ी हैं. इन बंद खदानों से अवैध खनन के जरिए कोयले की तस्करी की जाती है। क्षेत्र के करमाटांड बिंदापुर थाना क्षेत्र के खादामती, पत्थरघाट, बरकुडी, चिचुरबिल, महेशमुंडा व सुल्तानपुर व रंगसोला में कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है.



