रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व उपाध्यक्ष व हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में आज शाम निधन हो गया। कल शुक्रवार को उनका शव दिल्ली से हजारीबाग लाया जाएगा। वे काफी दिनों से बीमार चल थे। JSCA से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने दुःख व्यक्त किया है . बिहार के समय से ही संजय सिंह हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव रहे। जेएससीए बनने के बाद वे स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के कमेटी में उपाध्यक्ष बने। 2 टर्म जेएससीए में उपाध्यक्ष के पद पर बने रहे। लोढ़ा कमेटी बनने के बाद कूलिंग ऑफ में भी रहे। वे स्व. अमिताभ चौधरी के काफी करीबी रहे थे। संजय सिंह ने हजारीबाग क्रिकेट को एक अलग पहचान दिलाई व झारखंड के क्रिकेट के लिए कई अच्छे कार्य किए। वे जेएससीए के कमेटी मेंबर में भी रह चुके थे.उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है । वहीं संजय सिंह के भाई राजीव सिंह मणिपुर में डीजीपी हैं। उनका भतीजा उत्कर्ष सिंह झारखंड रणजी टीम का हिस्सा है।



