कोडरमा : पतंग का लालच देकर 6 वर्षीय बच्चे को अगवा करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, अपहरण के 24 घंटे के अंदर बच्चा बरामद

0

कोडरमा: पु•अधी• कोडरमा द्वारा गठित टीम ने रेलवे पुलिस के सीनियर कमांडेंट के सहयोग से तिलैया थाना क्षेत्र से एक 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले का उद्वेदन 24 घंटे के अंदर करते हुए बच्चे को सकुशल प्रयागराज स्टेशन (उ•प्र•) से बरामद कर दोनों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया.वे दोनों महिलाएं हैं जो कि बच्चे को अगवा कर दिल्ली लेकर जा रही थीं.गौरतलब है कि जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड निवासी गोपी यादव के 6 वर्षीय पुत्र आर्यन राज को 15 जनवरी दोपहर दो बजे पतंग का लालच देकर अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया था. सम्बन्ध में गाेपी यादव की पत्नी पूनम देवी ने तिलैया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने इस मामले में आजाद मोहल्ला निवासी पूजा देवी पर अपहरण का आरोप लगाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here