संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग,3 दिन के अंदर पैसा नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

0
sanjay seth

रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए अपराधियों ने 3 दिन के अंदर पैसा नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। संसद के शीतकालीन सत्र के कारण संजय सेठ इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्हें यह धमकी मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया।दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को सूचना दी है।संजय सेठ ने मिडिया से बात करते हुए कहा “मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं…पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल (जबरन वसूली के संबंध में) संदेश मिला और मैंने झारखंड के DGP को इस बारे में सूचित कर दिया है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here