रांची : आज हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने रांची के सांसद संजय सेठ एवं खिजरी के विधायक राजेश कच्छप के साथ नगड़ी प्रखंड अंतर्गत पिछिंगा मोड़ से कुलगु मोड़ तक 3 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाले 3.67 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टिकरा टोली, गोसाई टोली में एन०एच० 23 तक (1.23 किमी) सड़क का निर्माण होना है। लगभग ₹1 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क का शिलान्यास किया गया।हटिया विधायक ने रांची के सांसद संजय सेठ के साथ मिलकर नारो पंचायत अंतर्गत टिकराटोली के गोसाईं टोली में 1.23 कि.मी. लंबी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.बरनवाल सेवा ट्रस्ट द्वारा जतरा मैदान, हरमू में आयोजित महाराजा अहिबरन जयंती समारोह में संजय सेठ विधायक नवीन जायसवाल के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।



