पलामू: पुलिस गाड़ी को देखकर भाग रहे व्यक्ति को एक अवैध देशी लोडेड पिस्टल को किया गिरफ्तार

0

Palamu: दिनांक 24.12.2023 को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार गठित टीम के द्वारा समय करीब 15.00 बजे बड़की बैरिया तलाब के समीप पुलिस गाड़ी को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे।जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ा एवं एक व्यक्ति मौका का फायदा उठाकर भाग गया।पप्पु कुमार सिंह पिता श्रीराम सिंह पता सिक्की कला, थाना पाटन, जिला पलामू को एक अवैध देशी लोडेड पिस्टल एवं 7.65 MM का जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संदर्भ में शहर थाना कांड संख्या 550/23 दिनांक 24.12.2023 धारा–25 (1-b) (a) /26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here