चतरा में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर में अबतक एक लाख 73 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

0

चतरा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चतरा के सिमरिया में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। चतरा में आयोजित शिविर में अबतक एक लाख 73 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।सीएम ने कहा हर वर्ग की बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। करीब 8 लाख बच्चियां योजना से जुड़ीं हैं। इन्हें गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ भी मिलेगा। बेटियां उच्च शिक्षा के लिए ₹15 लाख तक की सहायता राशि ले सकेंगी.2014 में मैंने सिमरिया को अनुमंडल बनाने की स्वीकृति दी थी। 2019 के बाद जब आपकी सरकार बनी तब अनुमंडल कार्यालय भवन बनाने की स्वीकृति दी। अब वह बनकर तैयार है। मुझे खुशी है आज अनुमंडल कार्यालय, यहां कार्यरत पदाधिकारियों के लिए निर्मित भवनों का उद्घाटन हो रहा है.चतरा में ₹650 करोड़ की लागत से 800 KM ग्रामीण सड़क एवं ₹225 करोड़ की लागत से 115 KM उच्च स्तरीय पथ का निर्माण कार्य हो रहा है। जल्द ये सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी, जिससे चतरावासियों को आवागमन में सुविधा होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here