गिरिडीह: गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ झांसा देकर ठगी करने वाले 8साइबर अपराधी गिरफ्तार

0

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अहिल्यापुर और धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र से 8 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से 20 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है. दीपक कुमार शर्मा ने के मुताबिक़ वे सभी साइबर अपराधी पोषण ट्रैक्टर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल करते थे. फिर उन्हें मातृत्व लाभ का राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावा अपने आप को फर्जी बैंक अधिकारी बता कर भी लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here