साहिबगंज में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है। कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया है।साहिबगंज में वर्तमान जल स्तर 28.03 मीटर है, जो खतरे के स्तर से ऊपर लेकिन उच्चतम बाढ़ स्तर से नीचे है। कल दिनांक – 28 सितम्बर 2024, सुबह 6:00 बजे तक जल स्तर 27.97 मीटर रहने की संभावना है। डीसी ने अलर्ट जारी किया है कृपया नदी के पास न जाएं। सतर्क रहें। उधवा अंचल के बेगमगंज एवं आसपास के पंचायतों/गांवों के लिए बाढ़ राहत शिविर स्थापित किया गया है। यहाँ प्रभावित लोगों के रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। डीसी ने सभी से अनुरोध है कि शिविर में पहुंचकर सहायता प्राप्त करें एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उधवा अंचल के पूर्वी प्राणपुर पंचायत में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।




